गोड्डा
श्रद्धा और भाव के साथ मनाई गई साधक सतन महतो की 10वीं पुण्यतिथि

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा। पथरगामा चिहारी पीठ स्थित समाधि स्थल पर सौम्य स्वभाव के धनी एवं आदि शक्ति मां दुर्गा के अनन्य उपासक, गृहस्थ साधक ब्रह्मलीन सतन महतो की 10वीं पुण्यतिथि आज पूरे श्रद्धा और भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर उनके ज्येष्ठ पुत्र सह डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल पथरगामा के निदेशक संतोष कुमार महतो एवं अनुज नंदलाल महतो ने अपनी माता एवं परिवारजनों के साथ मिलकर पूज्य पिताश्री को पुष्पांजलि अर्पित की। सभी ने ब्रह्मलीन सतन महतो के धार्मिक सरल एवं अनुकरणीय जीवन को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थिति लोगों ने कहा कि उनके द्वारा स्थापित यह पुण्यतिथि परंपरा न केवल परिवार, बल्कि आसपास के समाज के लिए भी प्रेरणा स्रोत है। कार्यक्रम में पथरगामा प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर मोहन पासवान, एस.एन. पांडे, पुरोहित शैलेश बाबा, शिव नारायण महतो, उत्तम महतो, कैलाश महतो, प्रीतम, आदर्श, कुणाल, ऋतिक, रतन, मुकेश, बलराम, प्रकाश, अरबिंद सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोग एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।



