बहराइच

नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में विधायक सुरेश्वर सिंह को बनाया गया चीफ गेस्ट 

मुख्य अतिथि ने विजयी खिलाड़ियों को मेडल व पुरस्कार वितरण कर किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बहराइच। बहराइच जिले के विधानसभा महसी से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने नेशनल राइफल्स एसोसिएशन आफ इंडिया द्वारा आयोजित नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पुरस्कार वितरण किया। विधायक सुरेश्वर सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर व पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। दिसंबर के द्वितीय सप्ताह से मध्य प्रदेश के भोपाल में 68 वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता चल रही थी। इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसमें बहराइच जिले के भूपेंद्र प्रताप सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल टीम के लिए क्वालीफाई किया वहीं गगनदीप सिंह व मनमोहन सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक सुरेश्वर सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि देश के युवाओं में ऊर्जा और देश का नाम रोशन करने का अपार जज्बा है। निशानेबाजी में भी भारतीय युवा नया आयाम तय कर रहे हैं। आज के समय में निशानेबाजी की ओर भी युवा वर्ग का रुझान बढ़ा है। उनके बेहतर प्रदर्शन से देश और प्रदेश का मान बढ़ा है। सरकार द्वारा लगातार विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से आत्मविश्वास में वृद्धि के साथ साथ प्रतिभा में भी निखार आता है। सम्मान समारोह में नेशनल रायफल्स एसोसिएशन के महामंत्री पवन सिंह, नीलेश राने समेत अन्य लोग मौजूद रहे। भोपाल में विधायक महसी सुरेश्वर सिंह को मिले इस सम्मान से जनपद व विधानसभा के सभी कार्यकर्ता व शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button