गोड्डा
पेशा एक्ट को कैबिनेट में पास कर एतिहासिक जीत-प्रेमनंदन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रेम नंदन मंडल ने बताया कि झारखंड प्रदेश के लोकप्रिय, जनप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कल की कैबिनेट में पेशा एक्ट को पास करा कर एक ऐतिहासिक एवं सराहनीय कार्य किया है। इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं गठबंधन के सरकार के सभी मंत्रियों को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद। पेसा कानून 1996 में भारत सरकार द्वारा ग्राम सभाओं को शक्ति प्रदान करने के उद्देश्य से पेशा कानून बनाया गया था, लेकिन झारखंड राज्य गठन के 18 वर्षों तक भारतीय जनता पार्टी ने शासन करने का काम लगातार किया, लेकिन इस पेसा एक्ट को राज्य में लागू नहीं कराया। जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा पेसा एक्ट को लागू करने के प्रयास किए गए तो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा कई तरह के अवरोध पैदा किए गया। इस अवरोध के बावजूद भी यहां के जनमानस के सुझाव के आधार पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य में पेसा एक्ट को कैबिनेट से मंजूरी दिलाने का काम किया है। इस कानून के लागू होने से झारखंड में आदिवासी स्वशासन व्यवस्था और ग्राम सभा की शक्ति को सशक्त किया गया है। पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में उठाए गए इस कदम से आदिवासी समाज के अधिकारों, स्वशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को काफी मजबूती मिलेगा। जल, जंगल, जमीन, माइनिंग, मिनरल आदि पर ग्राम सभा का अधिकार रहेगा। ग्राम सभा अपने गांव के विकास के लिए छोटी-छोटी योजनाएं बनासकेंगे। छोटी-छोटी घटनाओं का निपटारा ग्राम सभा करने में सक्षम होगा इस कानून से न्यायालय और पुलिस प्रशासन पर से अधिभार काम होगा।


