बेतुल

बैतूल पुलिस ग्राउंड में आयुष शिविर बना स्वास्थ्य सेवा का केंद्र 

551 को मिला आयुर्वेद और होम्योपैथी उपचार का लाभ

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगमन पर निःशुल्क शिविर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री भारत सरकार जे.पी. नड्डा एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पुलिस ग्राउंड बैतूल आगमन के अवसर पर आयुष विभाग जिला बैतूल द्वारा निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला कलेक्टर के आदेशानुसार लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनसामान्य ने आयुष सेवाओं का लाभ लिया।
शिविर का निर्देशन एवं मार्गदर्शन जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर द्वारा किया गया, जबकि शिविर के नोडल अधिकारी के रूप में डॉ. अजय मांडवे की नियुक्ति की गई। बेहतर संचालन के लिए कर्तव्यों का विभाजन किया गया। विशेषज्ञ परामर्श के लिए डॉ. योगेश चौकीकर बाल्य रोग विशेषज्ञ, डॉ. रीना चौकीकर नाक-कान-गला विशेषज्ञ, डॉ. लक्ष्मी किशनानी गर्भ संस्कार विशेषज्ञ, डॉ. रवि चौकीकर शल्य क्रिया विशेषज्ञ तथा डॉ. वर्षा उइके काय चिकित्सा विशेषज्ञ ने सेवाएं दीं।
आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श में डॉ. वेद प्रकाश डेहरिया, डॉ. प्रहलाद नागले, डॉ. निधि मालवीय और डॉ. सुशील सोनी शामिल रहे। होम्योपैथी परामर्श के लिए डॉ. मनोज कुमार वर्मा एवं डॉ. प्रीतिबाला पाटनकर ने उपचार किया। सिकल सेल यूनिट में डॉ. सरिता डेहरिया, डॉ. विशाल वर्मा, डॉ. मनोज सूर्यवंशी और डॉ. ज्ञानेश्वर झरबडे की ड्यूटी रही।
हर्बल गार्डन नवग्रह वाटिका प्रदर्शनी में डॉ. शिल्पा धोटे और युवराज सूर्यवंशी ने जानकारी दी, जबकि श्री अन्न प्रदर्शनी में डॉ. ललिता धाकड़े और डॉ. नैंसी राठौर ने लोगों को जागरूक किया। शिविर में ज्वर, श्वास, कास, मधुमेह, जोड़ों का दर्द, गठिया, वात, संधिवाद, अर्श, दंत एवं मुख रोगों के लिए निःशुल्क औषधि वितरण किया गया। कुल 551 लाभार्थियों में 306 को आयुर्वेदिक और 245 को होम्योपैथिक औषधियां दी गईं।
योगाभ्यास के लिए योग शिक्षक सागर शिवनकर, सतीश शैलू, कुमारी पारुल पालीवाल और श्रीमती गीता पवार ने रोगानुसार योग क्रियाएं सिखाईं और नियमित योग के लिए प्रेरित किया। पूरे शिविर में कुल 33 कर्मचारियों ने सेवाएं प्रदान कीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button