ललितपुर

ललितपुर की बेटी रिया ने रचा इतिहास

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया

एलएलएम में हासिल किए सर्वोच्च अंक
ललितपुर। जिले की बेटी रिया जैन बड़कुल ने जिले का रौशन किया है। उसने पटियाला स्थित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (आरजीएनयूएल) में एलएलएम (कानून में स्नातकोत्तर) में सर्वोच्च अंक हासिल करके विश्वविद्यालय में टॉप किया है। बीते रोज उसे दीक्षांत समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। इतिहास में यह पहली उपलब्धि है कि जब किसी छात्रा ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर एलएलएम जैसी परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करके स्वर्ण पदक हासिल किया हो। रिया जैन बड़कुल शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी निशांत व स्वाति बड़कुल की पुत्री हैं। शुरुआत में रिया का मन नीट की परीक्षा उत्तीर्ण करके डाक्टर बनने का था। इसी बीच अचानक उसे वकालत के क्षेत्र में रूचि होने लगी और उसने मात्र तीन महीने की तैयारी में ही क्लेट में क्वालीफाई कर लिया। नागपुर एनएलयू से एलएलबी पास करने के बाद उसने पटियाला स्थित राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (आरजीएनयूएल) में एलएलएम (कानून में स्नातकोत्तर) में प्रवेश किया और यहां अथक परिश्रम की दम पर सर्वोच्च अंक हांसिल किए। बीते विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह में उसे भारत की सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश सूर्यकांत द्वारा गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। उसकी इस सफलता की सूचना मिलते मित्रों, परिजनों व विभिन्न संस्थाओं ने शुभकामना दीं हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button