बेतुल

बैतूल कोतवाली थाना प्रभारी नीरज पाल को एसपी वीरेंद्र जैन ने साइबर अपराध प्रकरण में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस किया जारी

(मुख्य आरोपी को जमानत मिलने पर एसपी ने जताई कड़ी नाराजगी)

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल थाना कोतवाली बैतूल मेंसाइबर अपराध से जुड़े एक गंभीर प्रकरण में लापरवाही सामने आने पर पुलिस अधीक्षक  वीरेंद्र जैन ने थाना कोतवाली बैतूल के थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामला थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 1064/2025 से संबंधित है, जिसमें साइबर ठगी, मनी म्यूल अकाउंट एवं ऑनलाइन सट्टा से जुड़े गंभीर आरोप दर्ज हैं।
प्रकरण की विवेचना के दौरान मुख्य आरोपी बृजेश महाजन द्वारा करोड़ों रुपये की आर्थिक धोखाधड़ी से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य एवं साक्ष्य सामने आए थे। इसके बावजूद विवेचना के समय उपलब्ध एवं संभावित अहम साक्ष्यों की समुचित जानकारी माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं की गई, जिसके चलते आरोपी बृजेश महाजन को 22 दिसंबर 2025 को जमानत मिल गई।
पुलिस अधीक्षक  वीरेंद्र जैन ने इस पूरे घटनाक्रम पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि देशभर में हर वर्ष लाखों लोग साइबर ठगी का शिकार होते हैं और करोड़ों रुपये की आर्थिक क्षति होती है। ऐसे मामलों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अत्यंत गंभीरता से लिया जाता है तथा पुलिस मुख्यालय स्तर पर भी इनकी लगातार निगरानी की जाती है। इस प्रकार के संवेदनशील प्रकरण में किसी भी स्तर की लापरवाही घोर आपत्तिजनक है।
एसपी बैतूल ने थाना प्रभारी नीरज पाल को तीन दिवस के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुख्य आरोपी की जमानत निरस्तीकरण के लिए माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में आवश्यक अपीलीय कार्यवाही सुनिश्चित करने के आदेश भी जारी किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि साइबर अपराध जैसे गंभीर मामलों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी विभागीय दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
*इनका कहना है कि*
इस अपराध में साइबर ठगी मनी म्यूल अकाउंट और ऑनलाइन सट्टा से जुड़े गंभीर आरोप होने के बावजूद आरोपी को रिमांड पर नहीं लिया गया। थाना प्रभारी द्वारा घोर लापरवाही की गई है। जिसके चलते आरोपी की जमानत हो गई है। कोतवाली प्रभारी को कारण नोटिस जारी किया गया है।
  *-पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन बैतूल*
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button