बरेली

इंस्पेक्टर को धमकाने का आरोपी तौफीक प्रधान हवालात से लंगड़ाते निकला

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। खुद को बसपा नेता बताकर इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय को फोन कॉल पर धमकाने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर तौफीक प्रधान को बारादरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तमंचा-कारतूस की बरामदगी कर पुलिस ने उसकी कायदे से खबर ली। हवालात से लंगड़ाते निकले तौफीक का चालान कर दिया गया।
तौफीक प्रधान फतेहगंज पूर्वी से आकर शहर के बारादरी इलाके की पशुपति विहार कॉलोनी में बस गया है। उसने हाल ही में बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय को फोन कॉल पर हड़काने की कोशिश की थी। इसकी रिकॉर्डिंग भी वायरल हुई थी। बताते हैं कि तकरार का ऑडियो खुद तौफीक ने ही वायरल किया था। इसके बाद बुधवार को बारादरी पुलिस ने तौफीक प्रधान को तमंचे समेत गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने उसका लंगड़ाते हुए वीडियो जारी किया।
बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि पशुपति विहार में पुलिस गश्त कर रही थी, तभी तौफीक प्रधान अलाव सेंकते मिला। पूछताछ करने पर वह अभद्रता करने लगा। तलाशी में उसके पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर तौफीक का चालान कर दिया गया। तौफीक फतेहगंज पूर्वी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह कई बार जेल जा चुका है।
तौफीक ने इंस्पेक्टर के साथ हुई झड़प के ऑडियो का इस्तेमाल कर वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया। तौफीक की इंस्टाग्राम आईडी पर एक और वीडियो डाला गया है। इसमें डायलॉग लगा है कि होगा पावरफुल…हमने बड़ों-बड़ों के पावर ढीले कर दिए। कमिश्नर इस इलाके में एक ही आदमी पावरफुल है। तौफीक की कई रील अब वायरल हो रही हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button