मुरादाबाद

6 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोप में 70 वर्षीय जाहिद गिरफ्तार कोर्ट ने भेजा जेल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
मुरादाबाद । सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम एक 70 वर्षीय व्यक्ति ने 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची ने मां को आपबीती सुनाई तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी जाहिद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जाहिद ने बच्ची को दुकान के अंदर बुला लिया और वहां उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी बच्ची की मां कांठ रोड स्थित चौराहे के पास फास्ट फूड के ठेले पर काम करती है। बुधवार शाम करीब चार बजे बच्ची खेलते हुए जाहिद की दुकान के पास पहुंच गई। जानकारी मिली कि आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया इस पर एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर आरोपी जाहिद के खिलाफ छेड़खानी, दुष्कर्म तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।आरोपी जाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है और दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button