कलेक्टर पांढुर्णा के दिशा निर्देश पर जामसांवली तक निकली वार्षिक पदयात्रा l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
छिंदवाड़ा l पांढुर्णा/27 दिसंबर 2025/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नीरज कुमार के द्वारा दिये गये निर्देशानुसार पांढुर्णा जिले में प्रत्येक वर्ष की परंपरा अनुसार वर्ष के अंतिम शनिवार को पांढुर्णा से चमत्कारिक हनुमान मंदिर जामसांवली तक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी परंपरा का निर्वहन करते हुए आज दिनांक 27 दिसंबर 2025 को प्रातः 6.00 बजे पांढुर्णा जिला मुख्यालय से जामसांवली मंदिर के लिए पदयात्रा निकाली गई l
पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन शामिल हुए, जिन्होंने पूरे उत्साह एवं श्रद्धा भाव के साथ पदयात्रा में सहभागिता की। पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जनपद पंचायत सौसर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मेहराखापा एवं रिधौरा में टैंट तथा चाय-पानी की समुचित व्यवस्था की गई l जिससे पदयात्रा में शामिल भक्तजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।पदयात्रा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण सीईओ जिला पंचायत अग्रिम कुमार, अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री एवं एसडीएम अलका एक्का,द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान पदयात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। पदयात्रा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।



