सिंगरौली

बरगवां में 5.22 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन

नगर के विकास को मिलेगी नई गति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरगवां, सिंगरौली। नगर परिषद बरगवां के विभिन्न वार्डों में 5 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से होने वाले निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में देवसर विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता नगर परिषद बरगवां की अध्यक्ष प्रमिला वर्मा ने की।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नगर परिषद के सभी वार्डों तक विकास कार्यों का लाभ पहुंचाना और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। प्रस्तावित निर्माण कार्य पूरे होने से नगर की आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा और स्थानीय नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम में बरगवां मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह, ध्रुव सिंह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित सिंह, नगर परिषद के समस्त सभापति एवं पार्षद तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भूमि पूजन के दौरान समृद्ध और विकसित बरगवां के संकल्प को दोहराया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। 5.22 करोड़ रुपये के इन कार्यों को नगर के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button