असम

मूर्च्छना के सौजन्य में विश्वनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सहयोग से कैंसर की रोकथाम पर जागरूकता सभा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

विश्वनाथ,असम :- विश्वनाथ जिला के विश्वनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सभागार में आज सुबह 11 बजे कैंसर की रोकथाम पर जागरूकता बैठक का आयोजन “मूर्च्छना” के तत्वावधान में और बिश्वनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सहयोग से किया गया।इस जागरूकता सभा में विशेषज्ञ के रूप में श्रीमती मिनती बरठाकुर हैं, जो कॉटन कॉलेज में दर्शनशास्त्र विभाग की सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ व्याख्याता, अतिथि और वरिष्ठ शिक्षाविदों के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।मूर्च्छना के सदस्य डॉ. दीपक शर्मा के संचालित जागरूकता सभा में व्याख्याता मिनती बरठाकुर , निपू बरठाकुर, जिला आयुक्त करबी शइकीया करन को मंचासीन करवाया गया। इसके बाद व्याख्याता मिनती बरठाकुर को विशेष सम्बर्धना के रूप में फुलाम गामोछा, खराई, स्मृति चिह्न और अभिनंदन शील भेंट किया गया। इसके अतिथियों को फुलाम गामोछा से सम्मानित किया गया। सभा में मिनती बरठाकुर ने कैंसर की रोकथाम और जागरूकता के बारे में बहुत अच्छे से सारगर्भित विचार प्रकट की। साथ ही अपने जीवन में आए कैंसर रोग का चार स्तर के जंग से लड़कर किस प्रकार आगे बढ़ीं, इस पर अपनी बात रखी।साथ ही सभा में युवा पीढ़ी को मानसिक तनाव से दूर रखने की सलाह दी और देश के लिए कुछ कार्य करते रहने की प्रेरणा दी।इस मौके पर विश्वनाथ जिला आयुक्त करबी शइकीया करन, विश्वनाथ चारिआलि पौरसभा के पौरपति अमर ज्योति बरठाकुर, विश्वनाथ ऑफ कॉलेज एजुकेशन के प्राचार्या डॉ० ब्यूटी हाजरिका, चारू होमियो के डॉ. सरजीत दास ,मूर्च्छना के सचिव मरूत बरदलै, डॉ.दिगंत शर्मा और विश्वनाथ जिले के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button