सिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल में राखड़ और धूल पर नियंत्रण के लिए निगरानी तेज

24 घंटे तैनात रहेंगे ट्रैफिक कंट्रोलर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल क्षेत्र में राखड़ परिवहन के दौरान सड़कों पर जमा होने वाली राखड़ और धूल पर नियंत्रण के लिए राख उपयोगिता विभाग ने निगरानी व्यवस्था तेज कर दी है। सड़कों को स्वच्छ रखने और धूल के फैलाव को कम करने के लिए नियमित सफाई, पानी का छिड़काव और राखड़ हटाने का कार्य कराया जा रहा है।
राख उपयोगिता विभाग के अधिकारी सुमित बागड़े, रवि और हेमंत मीणा क्षेत्र में सड़कों की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों को नियमित रूप से तैनात किया गया है। वहीं, राखड़ परिवहन मार्गों पर ट्रैफिक कंट्रोलर की तैनाती कर 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था की गई है, ताकि सड़कों पर राखड़ जमा होने और उसके फैलाव को रोका जा सके।
धूल की समस्या कम करने के लिए परिवहन मार्गों पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। सड़क किनारे जमा मिट्टी, राखड़ और अन्य कचरे को भी सफाई कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से हटाया जा रहा है। इसके साथ ही राखड़ से लदे वाहनों के परिवहन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वाहनों को चारों ओर से तिरपाल से ढककर रवाना करने की व्यवस्था की गई है, ताकि रास्ते में राखड़ न गिरे और धूल का फैलाव कम हो।
एनटीपीसी विंध्याचल के इन प्रयासों का उद्देश्य राखड़ और धूल से होने वाली परेशानी को कम करना, सड़कों की स्वच्छता बनाए रखना तथा आम लोगों के लिए आवागमन सुगम बनाना है। विभागीय निगरानी में सफाई, पानी के छिड़काव और परिवहन व्यवस्था को दुरुस्त रखने का कार्य लगातार जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button