बोकारो
श्री शिव स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवा ट्रस्ट की ओर से स्कूली बच्चों के बीच वनभोज का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। बेरमो अनुमंडल अन्तर्गत नावाडीह प्रखंड के उपरघाट स्थित श्री शिव स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवा ट्रस्ट की ओर से नव प्राथमिक विद्यालय मांझी टोला, उमावि छोटकी कुडी व नव प्राथमिक विद्यालय अंधुंवा के स्कूली बच्चों के साथ वन भोज का आयोजन शुक्रवार को किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय सदस्य अखिलेश महतो व ऊपरघाट के जिला परिषद सदस्य कुमारी खुशबू महतो होगें। उक्त जानकारी ट्रस्ट के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी योधन नायक देते हुए बताया कि ट्रस्ट की ओर पिछले तीन साल से लगातार बच्चे के बीच वन भोज किया जाता है। जिसमें मुख्य रूप ट्रस्ट के सचिव भुनेश्वर साहु, शिक्षक उमेश कुमार महतो , समाजसेवी अनील गुप्ता,विनोद साव,दीपक साव,सुदामा साव ,शंभु गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहेंगे।




