चौरई कम्युनिटी हॉल मे सर्व आदिवासी समाज विकास समिति कि बैठक सम्पन्न हुई l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l
छिंदवाड़ा l चौरई बैठक मे आगे के कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चाये हुए l चौरई सर्व आदिवासी समाज विकास समिति कि बैठक चौरई कम्युनिटी हॉल मे सम्पन्न हुई,गौरतलब है,कि चौरई मे लगातार सर्व आदिवासी समाज विकास समिति कि बैठक होती रहती है, और समाज के पदअधिकारीयों एवं वरिष्ठ सगाजनों के द्वारा समाज के उत्थान के लिए विचार विमर्श होते है,आपको बता दे कि सर्व आदिवासी समाज के सहयोग सें चौरई क्षेत्र मे निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन लगातार जारी है,और नेत्र सें पीड़ित मरीजों को चौरई क्षेत्र मे निशुल्क लाभ मिल रहा है l आज 4 दिसंबर को चौरई कम्युनिटी हॉल मे सर्व आदिवासी समाज विकास समिति कि बैठक हुई जिसमे अध्यक्ष बीरपाल इनवाती एवं पद अधिकारियो ने बैठक मे अपने अपने विचार रखे और आगे के कार्यों को लेकर चर्चाये हुई l बैठक मे कार्य कारिणी के विषय मे वार्तालाप किया गया,बैठक मे आयोजनों को लेकर चर्चाये हुई एवं क्षेत्र मे आदिवासी समाज को लाभान्वित करने के लिए विचार विमर्श किया गया l बैठक मे सर्व सहमति सें निर्णय लिया गया l कि माह के प्रथम रविवार को बैठक आयोजित की जावेगी, कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे, बैठक का समय 12:30 बजे रहेगा l समिति मे सभी को सदस्यता शुल्क जमा करना अनिवार्य है l कछारगण यात्रा को लेकर निर्णय लिया गया lबैठक मे मुख्य रूप सें अध्यक्ष बीरपाल इनवाती, सचिव, दीनदयाल उइके, कोषाध्यक्ष आशीष काकोड़िया,पी, एस, मसराम, अनिल उइके, मानसिंग नरेती, सुनील कवरेती, तीरथ लाल धुर्बे, बालकराम बरकड़े, कमल उइके, महेश उइके, विजय उइके, दुर्गेश,रामकुमार उइके, संतोष इनवाती, बबलू उइके, जगदीश उइके, आदि उपस्थित रहें



