राजस्थान

खाटू रोड़ के लाखनी मोड़ पर आये दिन लगता है जाम!

ग्रामीणों व श्याम भक्तों को होती है भारी परेशानी, पुलिस की उदासीनता से ग्रामीण नाराज, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व एसपी से की सिपाही तैनात की मांग की।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

बावड़ी। रींगस से खाटू श्याम जी जाने वाली रोड पर स्थित लाखनी मोड पर आए दिन वाहनों के जाम के कारण ग्रामीणों व श्याम भक्तों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को लाखनी गांव से खाटू रोड की तरफ करीब एक किलोमीटर तक एवं‌ रींगस खाटू रोड पर स्थित लाखनी मोड पर करीब चार किलोमीटर तक जाम लगा हुआ था । रविवार को एम्बूलैंस भी जाम में फंसी हुई थी। जाम के कारण गंभीर स्थिति में मरीज की मौत हो जाये तो कौन जिम्मेदार होगा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के बाद जाम को दुरुस्त करवाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि रींगस पुलिस को पहले से ही सिपाही तैनात करने लिए पॉइंट तैयार कर सिपाहीयों को तैनात करना चाहिए। आक्रोशित लोगों का कहना है कि कई राज्यों से जब कोई भी सरकार के मंत्री, मुख्यमंत्री सहित अन्य नेता बाबा श्याम‌ व सालासर धाम के लिए के दर्शन करने लिए सीआई, डीएसपी, सहित काफी सिपाहीयो को पोईन्टों पर तैनात किया जाता है ऐसे ही जनता की भी सुरक्षा अत्यन्त जरूरी है। बलवीर सिंह बिजारणिया ने बताया कि श्री माणा बाबा धाम पर प्रत्येक माह में दो बार मासिक मेला भरता है। माणा बाबा के मेले में आने वाले भक्तों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं लाखनी गांव के आसपास के गांव के लोगों को भी जाम का सामना करना पड़ता है। खाटू रोड पर स्थित लाखनी मोड पर पुलिस जाब्ता तैनात नहीं होने के कारण यह समस्या बनी हुई है इस संबंध में कई बार प्रशासन को भी अवगत करवाया जा चुका है लेकिन कोई शुद्ध बुध नहीं ले रहे हैं। रींगस से खाटू श्याम जी रोड पर पूर्व में कई हादसे भी हो चुके हैं । जाम की स्थिति ऐसी बन जाती है कि वाहनों को कई घंटे निकलने में काफी समय लग जाता है। ऐसे में ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है कि रींगस खाटू रोड पर स्थित लाखनी मोड पर बैरिकेट्स व करीब पांच सिपाही तैनात किया जाए ताकि जाम की स्थिति से मुक्ति मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि साफ-साफ दिख रहा है कि पुलिस प्रशासन की उदासीनता के कारण श्याम भक्तों व ग्रामीणों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। श्री माणा बाबा के मेले में भक्तों व एम्बूलैंस , स्कूल कॉलेज में जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं दुग्ध वाहन, स्कूली वाहनों, किसानों के ट्रैक्टर, दुपहिए वाहनों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग किया कि शनिवार, रविवार और एकादशी के दिन सिपाही तैनात किया जाना उचित है। ग्रामीणों की जुबानी है कि मुख्यमंत्री व एसपी से मांग की है कि रींगस से खाटू रोड पर स्थित लाखनी मोड पर सिपाही तैनात करवाने के निर्देश दिए जाएं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button