बरेली

एंटी क्राइम एंटी करप्शन मिशन भारत ट्रस्ट द्वारा जनता को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो                 
बरेली  : यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश द्वारा निर्देशित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत तथा  अकमल खान (यातायात पुलिस अधीक्षक बरेली) के निर्देशन में एंटी क्राइम एंटी करप्शन मिशन भारत ट्रस्ट और यातायात पुलिस बरेली द्वारा जागरूकता कार्यक्रम मिनी बाई रामपुर रोड पर आयोजित किया गया जिसमें यातायात पुलिस बरेली से टी आई  विपिन कुमार राघव जी का स्वागत कमलजीत सिंह (चैयरमेन एंटी क्राइम एंटी करप्शन मिशन भारत ट्रस्ट) द्वारा  पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया कार्य क्रम का शुभारंभ विपिन कुमार राघव जी द्वारा रिफ्लेक्टर लगा कर किया गया इस जागरूकता कार्यक्रम में आम जन मानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए किया गया। कमलजीत सिंह ने हेलमेट की उपयोगिता  के बारे में जागरूक किया तथा जो दो पहिए वाहन पर जो लोग हेलमेट नहीं पहनें थे उसको गुलाब का फूल दे समझाया की हेलमेट ना पहनें से दुर्घटना होने पर जान भी जा सकतीं हैं, तथा चार पहिया वाहन चलाने वालों को सीट बेल्ट की उपयोगिता के बारे में जागरूक किया। और सभी को कहा कि आप यातायात नियमों का पालन करें हमेशा निर्धारित स्पीड में वाहन चलायें कभी भी ओवर स्पीड ना चलें। इस कार्यक्रम में यातायात पुलिस से टी आई विपिन कुमार राघव, टी एस आई योगेश कुमार, कांस्टेबल दीपक कुमार, संजय शर्मा, सविता शर्मा, इरफान खान ,नईम, नीरू अरोरा, पूजा दुबे, समीर, शोयब, भगवान दास, संजीव अग्रवाल, राशिद, मो० सलीम, शोभित सक्सेना, उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button