बरेली

स्कूलों में अखबार भी बनेगा पठन संस्कृति का हिस्सा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : डीआईओएस और बीएसए ने जिले के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को प्रार्थना सभा के दौरान प्रतिदिन 10 मिनट प्रतिष्ठित हिंदी अखबार का वाचन अनिवार्य रूप से कराए जाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से विद्यार्थियों की शब्दावली, भाषा शैली और अभिव्यक्ति क्षमता में सुधार होगा। डीआईओएस डा. अजीत सिंह के जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अखबारों में प्रकाशित खबरें विद्यार्थियों को समाज और देश-दुनिया से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। समाचार पत्रों में प्रकाशित घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और विविध अनुभव विद्यार्थियों को दूसरों की चुनौतियों और परिस्थितियों को समझने में मदद करते हैं। इससे उनमें संवेदनशीलता और सामाजिक चेतना का विकास होता है। अखबारों में उपलब्ध सुडोकू, क्रॉसवर्ड और शब्द पहेलियां बच्चों के लिए तार्किक चुनौतियां प्रस्तुत करती हैं, जो उनकी समस्या समाधान क्षमता और बौद्धिक कौशल को मजबूत बनाती हैं। इसी उद्देश्य से यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि समाचार पत्र विद्यालय में विद्यार्थियों की पहुंच में आसानी से उपलब्ध हों और प्रार्थना सभा में 10 मिनट का समय विशेष रूप से समाचार वाचन के लिए निर्धारित किया जाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button