मेरठ

पंजाबी समाज महासमिति ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। पंजाबी समाज महासमिति उत्तर प्रदेश द्वारा लोहड़ी पर्व के अवसर पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष निशांत परूथी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कड़ाके की ठंड से जूझ रहे बेसहारा व जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।
महासमिति की ओर से कुल 101 कंबल गरीबों व दिव्यांगजनों को बांटे गए। यह वितरण काली पट्टन मंदिर, रजबन, कैंट रेलवे स्टेशन और सिटी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना रहा।
इस अवसर पर संरक्षक डॉ. एसके सूरी, विपिन सोढ़ी, मीडिया संयोजक प्रवीन सचिन, सरदार गुरमीत साहनी, सुरेश सज्जनहार, नीरज नारंग, अमोल गंभीर, हरप्रीत मान, सरबजीत कपूर, रजत वालिया, अमरदीप सिंह सहित कई पदाधिकारी व समाजसेवी उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष निशांत परूथी ने कहा कि पंजाबी समाज महासमिति आगे भी समाज सेवा के ऐसे कार्य लगातार करती रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button