बरेली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा पर साधा निशाना

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) वाले पहले पीडीए का मतलब जनता को समझा दें। कभी पी और कभी डी का मतलब बदल देते हैं। बरेली से लखनऊ जाते समय प्रदेश अध्यक्ष रविवार को दोपहर शाहजहांपुर में सांसद अरुण सागर के आवास पर पहुंचे। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, एमएलसी सुधीर गुप्ता समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बुकें देकर स्वागत किया।
सपा के पीडीए पंचायत के जरिये संगठन को मजबूत करने के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए का मतलब जनता को समझाए। कभी पी का मतलब बदल देते हैं, कभी डी का तो कभी ए का मतलब बदल देते हैं। पहले वो तय कर लें कि पीडीए का मतलब है क्या? भाजपा सर्व समाज की पार्टी है। भाजपा सबको साथ लेकर चलती है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे। सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम रहे।
बरेली में दिवंगत विधायक को दी श्रद्धांजलि
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने रविवार को बरेली पहुंचे थे। उन्होंने भाजपा के दिवंगत विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल को श्रद्धांजलि दी। प्रोफेसर के बेटे से बातचीत कर उन्हें ढाढ़स बंधाया। बरेली से लौटते समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शाहजहांपुर पहुंचे। वहां सांसद अरुण सागर के आवास पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button