
नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो।
बोकारो। जिले केकसमार प्रखंड के मंजुरा पंचायत अंतर्गत सफाही टांड़ के पास शनिवार की देर शाम एक सड़क दुर्घटना में राजन महतो गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों के मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसमार इलाज के लिए लाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया गया। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद वाहन मौके से भागने में सफल रहा दुर्घटना से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी फुटेज के अनुसार एचजी इंफ्रा कंपनी की स्टाफ बस या हाइवा वाहन को दुर्घटना को अंजाम देकर फरार होने का आशंका व्यक्त किया गया है। दुर्घटना के बाद से ही कसमार पिरगुल सड़क को स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया जो रविवार के 3:30 बजे तक लगातार 20 घंटे तक चले लंबे आंदोलन के बाद जख्मी राजन महतो के भाई द्वारा कसमार थाने में एफआईआर के बाद जाम हटाया गया। थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने न्यूज़ पर जांच कर दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिए। भविष्य में ऐसे हादसे रोकने को भारी वाहनों की गति सीमा तय होगी जाम हटाने के बाद वाहनों का परिचालन पुनः चालू हो गया।



