गाजियाबाद
मकर संक्रांति पर 15 जनवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश शासन ने मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार पहले वर्ष 2026 की अवकाश सूची में 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को मकर संक्रांति के कारण अवकाश निर्धारित था, लेकिन अब इसमें संशोधन किया गया है।
संशोधित आदेश के तहत मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के अंतर्गत प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके चलते 14 जनवरी को घोषित अवकाश को निरस्त कर दिया गया है और उसकी जगह 15 जनवरी को अवकाश प्रभावी होगा।


