बरेली
सरकार आप चला रहे हैं, विपक्ष पर दोषारोपण क्यों
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : भाजपा नेताओं द्वारा समाजवादी पार्टी पर लगाए जा रहे आरोपों पर तीखा प्रहार करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि प्रदेश और देश में वर्षों से भाजपा की सरकार है, फिर भी हर समस्या के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराना उनकी नाकामी और हताशा को उजागर करता है।
उन्होंने कहा कि जनता इतनी भोली नहीं है कि हर बार सरकार की विफलताओं को विपक्ष की साज़िश मान ले। सरकार आपकी है, अफसर आपके हैं, सिस्टम आपके हाथ में है फिर भी अगर हालात बिगड़े हैं तो जिम्मेदार भी आप ही हैं।
जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल उठाने वाले विपक्ष को बदनाम करना भाजपा की पुरानी आदत बन चुकी है। जब जवाब नहीं होता, तब धर्म की आड में आ जाते हैं। यह राजनीति नहीं, जनता को गुमराह करने की कोशिश है।भाजपा चाहे जितना शोर मचा ले, लेकिन सच्चाई छुपाई नहीं जा सकती। प्रदेश की जनता अब झूठ और जुमलों को पहचान चुकी है और आने वाले समय में इसका करारा जवाब देगी।



