अमरोहा

गन्ने के खेत में मिली लावारिस बाइक मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया। 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में गन्ने के खेत में लावारिस बाइक मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है।मामला सोमवार की देर शाम का बताया जा रहा है कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसौली निवासी महिलाएं जंगल से घर लौट रही थी। जैसे ही उनकी नजर गांव निवासी ओमप्रकाश के गन्ने के खेत में पड़ी तो गन्ने के खेत में एक बाइक पड़ी हुई थी। सुनसान जगह बाइक देखकर महिलाएं घबरा गई।महिलाओं ने तुरंत गांव में जाकर सूचना दी । सुचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों के द्वारा तत्काल हसनपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका मुआयना किया और लावारिस बाइक को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई।पुलिस के द्वारा बाइक के चेचिस नंबर और रजिस्ट्रेशन प्लेट के आधार पर उसके मालिक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है की बाइक किसी वारदात को अंजाम देने के बाद यहां छोड़ी गई है या यह चोरी की है। जब इस बारे में कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि आसपास के थानों में भी बाइक की गुमशुदगी के संबंध में संपर्क किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button