बेतुल

बैतूल सामाजिक जनकल्याण समिति की बैठक में पारिवारिक मिलन समारोह पर हुए अहम निर्णय

वार्षिक सदस्यता से लेकर 26 जनवरी आयोजन तक बनी रूपरेखा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। सामाजिक जनकल्याण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार 16 जनवरी को शहीद भवन में आहूत की गई। बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वप्रथम समिति की वार्षिक सदस्यता शुल्क जमा करने के विषय पर विचार किया गया। इसके साथ ही अति वर्षा के दौरान जरूरतमंदों को कंबल एवं कपड़े बांटने के लिए सहयोग राशि एकत्र करने पर चर्चा हुई।
बैठक में माह जनवरी में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर भी निर्णय लिए गए। तय किया गया कि 26 जनवरी को सुबह 8.30 बजे डॉ. अंबेडकर चौक पर राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया जाएगा। इस अवसर पर सामाजिक लोगों द्वारा उद्बोधन दिया जाएगा तथा प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।
शिक्षा के प्रसार-प्रचार को लेकर ग्राम रायसेड़ा जांगड़या में अंधविश्वास और अज्ञानता दूर करने के लिए कार्य करने तथा विद्यार्थियों को पेन, कॉपी और पेंसिल वितरित करने पर सहमति बनी। इसके अलावा सामाजिक जनकल्याण समिति द्वारा मार्च 2026 में पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में एमएल चौरासे, दयाराम झरबड़े, श्रीमती चन्द्र प्रभा चौकीकर, शेषराव वाईकर, वृंदा नागले, मानक प्रसाद वाईकर, शिवदयाल चौकीकर, अजाबराव भूमरकर, सूरजलाल मंडलेकर एवं रामदास पंडागरे उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button