बागपत

छपरौली विधानसभा क्षेत्र के बरवाला गांव में निषाद पार्टी द्वारा एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बागपत। बागपत जनपद की छपरौली विधानसभा क्षेत्र के बरवाला गांव में निषाद पार्टी द्वारा एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बरवाला गांव के सर्व समाज की सहभागिता देखने को मिली, वहीं आसपास के गांवों अनछाड़, दादरी सहित अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक पहुंचे।
इस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन नवनियुक्त छपरौली विधानसभा अध्यक्ष पिंकू कश्यप के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों से आए वक्ताओं और कार्यकर्ताओं ने निषाद पार्टी की विचारधारा, सामाजिक न्याय, पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकारों को लेकर जनता को विस्तार से जानकारी दी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निषाद पार्टी जिला अध्यक्ष बागपत धर्मेंद्र कश्यप रहे। सम्मेलन के मध्य में मुख्य अतिथि द्वारा औपचारिक रूप से पिंकू कश्यप को छपरौली विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त करते हुए नियुक्ति पत्र सौंपा गया, जिस पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने तालियों के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में पार्टी की भूमिका को प्रभावशाली बनाने पर भी चर्चा की गई।
सम्मेलन में निषाद पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें संगठन जिला अध्यक्ष रविंद्र कश्यप, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र कश्यप, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गुड्डी कश्यप, जिला महासचिव सत्यवान उपाध्याय, उपाध्यक्ष संजीव कुमार कुरडी, उपाध्यक्ष विजय पांचाल तथा अनछाड़ गांव से प्रधान पद के प्रत्याशी बाबू कश्यप प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम का समापन पार्टी एकता, संगठन विस्तार और निषाद पार्टी को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया। सम्मेलन ने छपरौली विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की सक्रियता और जनसमर्थन को मजबूती देने का कार्य किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button