शामली

आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक, दर्जनों लोग घायल, निस्तारण की उठाई मांग 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। नगर एवं क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन आवारा कुत्तों के काटने से महिला, पुरुष व बच्चे घायल हो रहे हैं और उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा घायलों को एंटी रेबीज की वैक्सीन लगाई जा रही है तथा आवारा जानवरों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है।नगर एवं क्षेत्र में आवारा कुत्तों के झुंड गलियों में टोली बनाकर घूमते रहते हैं और मौका मिलते ही राहगीरों, महिलाओं व बच्चों पर झपट पड़ते हैं। सैकड़ों लोग अब तक आवारा कुत्तों के काटने से घायल होकर अस्पताल में उपचार करा चुके हैं। बीते दिनों आवारा कुत्तों के काटने से  मौत भी हो चुकी है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।नगर एवं क्षेत्रवासियों द्वारा प्रशासन से लगातार मांग की जा रही है कि आवारा कुत्तों व बंदरों को पकड़वाने की ठोस कार्रवाई की जाए, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।गुरुवार को नगर के सरकारी अस्पताल में कस्बा निवासी किशोरी समरीन, समर, अलीशा, समीर, रामकौर निवासी मयंक, नानूपुरी निवासी लव, घसोली निवासी राजेंद्र, सल्फा निवासी अक्षित, आल्दी निवासी अनमोल, जिडाना निवासी महिला आरती, खंद्रावली निवासी अदनान, गढी दौलत निवासी अली सहित कई लोगों ने एंटी रेबीज की वैक्सीन लगवाई।चिकित्सा प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सरकारी अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। आवारा कुत्ते, बिल्ली व बंदर के काटने से पीड़ित लोगों का समय पर उपचार किया जा रहा है तथा सभी को आवारा जानवरों से सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button