शामली

विवाहिता को मारपीट कर किया घायल, थाने पर शिकायत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील निवासी विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट कर घर से निकलना और घर में घुसने पर हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील निवासी विवाहिता माया पुत्री दलीप ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया था कि पीड़िता की शादी वर्ष 2020 में गांव इस्सोपुरटील निवासी संजीव पुत्र राजवीर के साथ हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद तक सब कुछ ठीक-ठाक चला रहा था, लेकिन गत 17 जनवरी को पीड़िता के पति संजीव ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पीड़िता के साथ जमकर मारपीट की और पीड़िता को घर से बाहर निकाल दिया था। आरोप है कि घर में दोबारा घुसने पर पीड़िता के पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने पीड़िता की हत्या करने की धमकी दी थी। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। मामले में कोई कार्रवाई न होने पर बुधवार को पीड़िता ने थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि पीड़िता की तहरीर मिली है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button