आबकारी विभाग ने करीब ढाई करोड़ रुपए की एक्सपायरी डेट की मदिरा करी नष्ट…

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ (यूपी) – हापुड़ में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए करीब ढाई करोड़ रुपए की एक्सपायरी डेट की बीयर और विदेशी मदिरा को नष्ट किया है। पिलखुआ में स्थित ओम किरण लॉजिस्टिक पार्क की अंतर्गत अनुरक्षित काल बाधित बियर की 6188 पेटीयों, 92 केग , अनुरक्षित विदेशी मदिरा के 31 पेटियों तथा काल बाधित बियर की 23 पेटियों को नष्ट कराया है। बता दे कि पिलखुआ में स्थित ओम किरण लॉजिस्टिक पार्क में यूपी के विभिन्न जनपदों में बीयर भेजी जाती है लेकिन भारी मात्रा में रखी बीयर और विदेशी मदिरा एक्सपायर हो गई थी जिसके नष्टीकरण के लिए टीम का गठन किया गया और टीम की देखरेख में करीब ढाई करोड़ रुपए की एक्सपायरी बीयर और विदेशी मदिरा को नष्ट कराया गया। एक्सपायरी डेट की बीयर और शराब को लेकर विभाग की कार्रवाई जारी है।


