
नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो
लखनऊ : 11 दिसंबर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को दो वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के दायित्वों में महत्वपूर्ण बदलाव किया है।
2010 बैच के IAS अधिकारी श्री अखंड प्रताप सिंह को विशेष सचिव, निर्वाचन विभाग तथा अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया है। वे इससे पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के पद पर कार्यरत थे। वहीं, 2013 बैच की IAS अधिकारी सुश्री दीपा रंजन को मिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (UPSRLM) का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही, उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
ये नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
निर्वाचन विभाग में वरिष्ठ अधिकारी की यह नियुक्ति आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जबकि ग्रामीण आजीविका एवं सड़क कनेक्टिविटी से जुड़े दोनों प्रमुख विभागों का एक ही अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार दिए जाने से समन्वय बढ़ने की उम्मीद है।



