झारखंड

हेमन्त सोरेन ने लंदन स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के ऐतिहासिक आवास पर पहुंचकर उन्हें दी श्रद्धासुमन

Hemant Soren paid tribute to Bharat Ratna Baba Saheb Dr. Bhimrao Ambedkar by visiting his historic residence in London.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लंदन/रांची गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज एक अनूठा एवं ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जब झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को लंदन स्थित भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के ऐतिहासिक आवास पर जाने का अवसर प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री ने इस अवसर को अपने जीवन का अत्यंत भावुक, प्रेरणादायी एवं परम सौभाग्य का क्षण बताया। मुख्यमंत्री सोरेन ने बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर जी को नमन करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच, संघर्षशील जीवन और नेतृत्व क्षमता ने भारत जैसे विविधताओं से परिपूर्ण देश को एक सशक्त, समावेशी एवं लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की सुदृढ़ नींव रखी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के समानता, सामाजिक न्याय और समावेशी समाज के विचार आज भी लोकतांत्रिक मूल्यों की सबसे मजबूत आधारशिला हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को केवल अधिकारों और कर्तव्यों से युक्त संविधान ही नहीं दिया, बल्कि प्रत्येक नागरिक को सम्मान, गरिमा और स्वाभिमान के साथ जीवन जीने का अधिकार सुनिश्चित किया। उनके विचार और आदर्श आज भी राष्ट्र निर्माण की दिशा में मार्गदर्शक सिद्धांत बने हुए हैं। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने डॉ. अंबेडकर जी के आवास पर रखी गई गेस्ट बुक में अपने भाव और विचार भी अंकित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार तथा अंबेडकर म्यूजियम के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button