शामली

घने कोहरे के चलते दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत 

दोनों कारों के चालक मामूली रूप से घायल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला : कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड पर घने कोहरे के चलते दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। कारों की भिड़ंत में दोनों कार चालक मामूली रूप से घायल हो गए। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
कस्बे के रेल मंडी निवासी अजय गुरुवार को अपनी वेगनआर कार में सवार होकर दिल्ली बस स्टैंड की ओर जा रहा था। इसी बीच शामली की ओर से अपनी बलेनो कार में सवार होकर आ रहे जनपद बागपत के गांव हेवा निवासी अंकुर की कार से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। घने कोहरे के चलते हुई कारों की भिड़ंत में दोनों कारों के चालक मामूली रूप से घायल हो गए। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button