हजारीबाग

166.5 किलोग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3.51.700 और 7 आरोपियों को गिरफ्तार।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

हजारीबाग पुलिस ने कोर्रा थाना क्षेत्र के एनडीपीएस में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 166.5 किलोग्राम ब्राउन शुगर वही नगद 3.51.700 बरामद की है। वहीं 7 आरोपियों को गिरफ्तार की गई है। बताते चलें कि शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि करा थाना क्षेत्र के नगंवा हवाई अड्डा के समीप कुछ व्यक्तियों के द्वारा बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने के लिए आ रहे हैं। उक्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर हजारीबाग के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया छापेमारी दल की द्वारा कार्रवाई करते हुए नगवा हवाई अड्डा एवं काठी नेशनल होटल के पीछे एक खंडहरनुमा मकान के पास कुछ लड़के इकट्ठा हुए हैं छापेमारी टीम के द्वारा मकान के पास खड़े सभी लड़के को दौड़कर पकड़ लिया गया सभी लड़के के तलाशी ली गई तलाशी के दौरान सभी साथी लड़कों के पास से 166.5 किलोग्राम ब्राउन शुगर एवं 3.51.700 नगद बरामद किया गया। गिरफ्तार सभी साथ व्यक्तियों से नाम पता पूछे जाने पर अपना अपना नाम बताया जिसमे (1) श्रवण कुमार उम्र 19 वर्ष पिता धनेश्वर राम प्रेम नगर सिंदूर थाना कोरा हजारीबाग के रहने वाले हैं वहीं (2) संतोष कुमार उम्र 33 वर्ष रघुनंदन मेहता जमवारी थाना इचाक हजारीबाग के रहने वाले हैं (3) प्रशांत कुमार उम्र 28 वर्ष पिता मधु साहू खिरगांव थाना बड़ा बाजार सदर हजारीबाग के रहने वाले हैं (4) अनिल कुमार उम्र 34 वर्ष पिता स्वर्गीय अशोक प्रसाद साहू नगवा थाना कोरा जिला हजारीबाग के रहने वाले हैं (5) संतोष कुमार उम्र 36 वर्ष पिता जगलाल साव (6) योगेश प्रसाद उम्र 33 वर्ष पिता परमेश्वर साव दोनों पिजिज थाना इटखोरी जिला चतरा के रहने वाले हैं (7) धर्मेंद्र कुमार सिंह उम्र 27 वर्ष पिता सुरेश सिंह दूल्हा थाना राजपुर तीनों जिला चतरा के रहने वाले हैं सभी लोग चतरा से ब्राउन शुगर लाकर हजारीबाग के विभिन्न स्थानों पर बेचने का काम करते हैं गिरफ्तार सभी लोगों के विरोध में कोर्रा थाना में मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वही जनवरी 2026 महीने में हजारीबाग लोहसिंघना थाना क्षेत्र में भी ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20.5 किलोग्राम अफीम बरामद किया गया है वही तीन अफीम तस्कर को भी गिरफ्तार की गई है तीनों अफीम तस्करों को जेल भेज दी गई है वही इचाक एवं करा थाना क्षेत्र से जनवरी 2026 में कल 212.7 किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजी गई थी वहीं दारू थाना क्षेत्र में लगभग 48.5 किलोग्राम गांजा जिसमें एक डस्टर गाड़ी तथा एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दी गई है। हजारीबाग पुलिस के द्वारा चौपारण थाना क्षेत्र में भी कल 320 एकड़ अवैध अफीम की खेती को नष्ट की गई है। इस छापेमारी अभियान में मुख्य रूप से अमित आनंद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर हजारीबाग अजीत कुमार थाना प्रभारी करा बिट्टू रजक रमेश यादव रोशन कुमार तकनीकी शाखा एवं नक्सल शाखा के पदाधिकारी एवं कर्मी जितेंद्र कुमार राणा सहित शस्त्र बल शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button