ललितपुर

अब सुनील कुमार होंगे क्षेत्राधिकारी सदर

सीओ अजय कुमार को भेजा गया पाली

रक्षपाल सिंह महरौनी और आशीष मिश्रा को मिली तालबेहट की कमान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। शहर में लगातार बढ़ रहीं आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने देर रात एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कोतवाली क्षेत्र में ही विगत जनवरी माह में एक सैकड़ा से अधिक छोटी-बड़ी घटनाएं दर्ज की गयी हैं। वहीं सर्किल क्षेत्र में भी आने वाले थानों में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। एसपी मो.मुश्ताक ने जिले में कानून व्यवस्था को और दुरुस्त बनाये जाने को लेकर चार सर्किलों में तैनात क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। देर रात पुलिस विभाग से सोशल मीडिया सेल के जरिए जारी हुयी सूची के अनुसार क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार को अब क्षेत्राधिकारी पाली बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर अब क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार जो कि पाली सर्किल में तैनात थे को क्षेत्राधिकारी सदर बनाया गया है। इसी प्रकार तालबेहट में तैनात क्षेत्राधिकारी रक्षपाल सिंह को क्षेत्राधिकारी महरौनी और महरौनी में तैनात क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्रा को तालबेहट सर्किल की कमान सौंपी गयी हैं। क्षेत्राधिकारियों के सर्किल क्षेत्र में एसपी मो.मुश्ताक द्वारा किये गये इस बदलाव को लेकर अब निकट भविष्य में कानून व्यवस्था और दुरुस्त होने की उम्मीद जतायी जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button