ललितपुर
सड़क सुरक्षा माह का हुआ विधिवत समापन
गोल्डन ऑवर का एसपी ने समझाया महत्व, दी राहवीर योजना की जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह- 2026 मनाये जाने के क्रम में सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह एआरटीओ कार्यालय में डीएम सत्य प्रकाश की अध्यक्षता एवं एसपी मो.मुश्ताक के मुख्य अतिथ्य में सम्पन्न हुआ। जिसमें पीडब्लूडी ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर जिले की सड़कों व दुर्घटना बाहुल्य स्थानों पर कराये गये कार्यों की जानकारी दी। एएसपी कालूराम ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर जानकारी दी। सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत विद्यालयों में सड़क सुरक्षा जन जागरूकता से सम्बन्धित कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिनमें विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों ने स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र वितरित किये। एसपी ने सड़क दुघटनाओं की रोकथाम एवं दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को गोल्डन आवर में निकटतम चिकित्सालय में पहुंचाने की अपील कर शासन द्वारा राहवीर योजना के अन्तर्गत 25 हजार रूपये पुरूस्कार धनराशि प्रदान किये जाने की जानकारी दी। एसपी ने नामित राहवीर की तुलना सीमा पर लड रहे सैनिकों से की। एआरटीओ विपिन कुमार ने समस्त नोडल अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से किये गये कार्यों के बारे में बताया। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन मानस को सावधानी पूर्वक वाहन का संचालन किए जाने एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात नियमों का पालन किए जाने पर बल दिया। रंग मंच के मजे हुये कलाकार देवेन्द्र राय ने सड़क सुरक्षा सम्बन्धी नियमों के बारे में विस्तार से बताया कि शराब पीकर वाहन चलाउगे तो मुफ्त में दुर्घटना पाओगे। इस दौरान अधिशाषी अभियंता लोनिवि, नोडल अधिकारी रोड सेफ्टी क्लब ओ.पी.चौधरी, यातायात प्रभारी उ.नि.आलोक तिवारी, प्रभारी आई.राइड प्रबंधक एनएचएआई तथा परिवहन कार्यालय के समस्त कर्मी उपस्थित रहे। संचालन आरएमव्ही प्रवक्ता डा.रीतेश खरे ने किया।