ललितपुर
अपनी ही क्लास के बाहर सत्यागृह पर बैठे प्रोफेसर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। पच्चीस माह से भी लम्बे समय तक बहाली को जबरन रोके रखते हुये आर्थिक व मानसिक उत्पीडऩ किये जाने का आरोप लगाते हुये नेहरू महाविद्यालय में पदस्थ प्रो.(मेजर) पंकज शर्मा ने सोमवार को महाविद्यालय परिसर में ही सत्यागृह शुरू कर दिया। विवश होकर शुरू किये गये सत्याग्रह के दौरान प्रो.(मेजर) पंकज शर्मा ने बताया कि 25 माह से भी अधिक समय से लम्बित जांच को अनावश्यक लटकाये रख दुर्भावनावश उनकी नियुक्ति बहाली को रोक, उनका व उनके परिवार का आर्थिक व मानसिक उत्पीडऩ किये जाने के विरूद्ध जब वह अपने कर्तव्य स्थल नेहरू महाविद्यालय के इतिहास विभाग के समक्ष प्रथम चरण में वह पूर्ण रूप से शान्तिपूर्वक तरीके से सत्य एवं न्याय के लिए क्रमिक सत्याग्रह पर बैठ गये हैं। इस सत्यागृह को लेकर नेहरू महाविद्यालय की प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रदीप चौबे ने भी एक पत्र जारी करते हुये प्रो.(मेजर) पंकज शर्मा से लगाये जा रहे आरोपों को लिखित रूप से सत्य वक्तव्य जांच समिति के समक्ष प्रस्तुत करने की बात कही है। अब यह मामला कहां तक जाता है, यह तो भविष्य की गर्त में छिपा है।

