बेतुल

बैतूल आज मोहन संगम पहुंचेगी ताप्ती परिक्रमा, 50 यात्री कर रहे सतत पदयात्रा

दिन्डी परंपरा के साथ आगे बढ़ रही ताप्ती परिक्रमा, गांव-गांव हो रहा भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। लगभग 550 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी कर ताप्ती परिक्रमा यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करने जा रही है। यह यात्रा आज बुधवार दोपहर मोहन संगम, जिला बुरहानपुर पहुंचेगी। यात्रा में शामिल लगभग 50 यात्री सतत पैदल चलते हुए मां ताप्ती की परिक्रमा कर रहे हैं। 21 वे दिन यह यात्रा बैतूल जिले के उद्गम स्थल मुलतापी पहुंचकर भव्य रूप से संपन्न होगी।
यात्रा में शामिल यात्रियों ने बताया कि यह यात्रा पूर्ण भक्ति और साधना का मार्ग है। प्रतिदिन ताप्ती मैया में स्नान, भक्ति भाव से भजन पूजन, रात्रि में कीर्तन, प्रातः जागरण, योग अभ्यास और आरती के साथ यात्रा आगे बढ़ती है। सुबह लगभग 15 किलोमीटर चलकर यात्री दोपहर 12 बजे भजन स्थल पर पहुंचते हैं। इसके बाद दोपहर 2 बजे यात्रा का दूसरा चरण प्रारंभ होता है और पुनः लगभग 15 किलोमीटर का सफर तय कर रात्रि विश्राम स्थल पर पहुंचा जाता है।
महाराष्ट्र में इस यात्रा को दिन्डी नाम से जाना जाता है। वहां जगह-जगह ग्रामीण परिवार सहित गाजे-बाजे के साथ यात्रियों का स्वागत करते हैं। फलाहार, भोजन की व्यवस्था की जाती है और गांववासी यह आग्रह करते हैं कि यात्रा उनके घर के सामने से होकर निकले। प्रत्येक ग्राम में यह दृश्य देखने को मिलता है कि गांव के नागरिक यात्रा के साथ तीन-चार किलोमीटर तक पैदल चलकर यात्रियों को विदा करने जाते हैं।
ताप्ती परिक्रमा समिति के संरक्षक  पांडे, अरुण किलेदार एवं उषा द्विवेदी ने यात्रा के दौरान सहयोग, सेवा और आत्मीय स्वागत करने वाले सभी ग्रामवासियों का समिति की ओर से आभार व्यक्त किया है। वहीं समिति अध्यक्ष जितेंद्र कपूर, सचिव ब्रज पांडे, राजेश दीक्षित और प्रमोद शर्मा ने कहा है कि जब यह पवित्र यात्रा बैतूल जिले में प्रवेश करे, तब अधिक से अधिक श्रद्धालु परिक्रमा यात्रा के साथ पैदल चलें, जिससे ताप्ती मैया का पुण्य सभी को प्राप्त हो सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button