राष्ट्रीय लोक दल की संगीता दोहरे जी ( प्रदेश अध्यक्ष सामाजिक न्याय मंच) का बरेली में हुआ भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : राष्ट्रीय लोक दल की संगीता दोहरे जी प्रदेश अध्यक्ष सामाजिक न्याय मंच* का तथा साथ ही आतिर रिज़वी प्रदेश महासचिव /प्रवक्ता (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) प्रदेश सचिव सर्वेश पाठक का पी डब्ल्यू डी गेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष एडवोकेट मतलूब जी तथा बरेली के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया इस कार्यक्रम में संगीता दोहरे जी ने कहा की राष्ट्रीय लोक दल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय लोक दल का प्रत्येक कार्य कर्ता प्रतिबध है ,सामाजिक न्याय मंच अपना कार्य कर रहा है सामाजिक न्याय मंच का उद्देश्य प्रत्येक समाज में पीड़ित असाहय लोगों की मदद करना एवं उनको न्याय दिलाना ही संगठन का उद्देश्य है। आतिर रिज़वी जी ने कहा जिला अध्यक्ष एडवोकेट मतलूब जी का संगठन जनपद बरेली में मजबूती के साथ कार्य कर रहा है साथ में यह भी देखने को मिला की हर प्रकोष्ठ एक मत होकर चौधरी चरण सिंह जी की नीतियों का प्रचार प्रसार कर पार्टी को आगे बढा रहा है इसके बाद संगीता दोहरे जी तथा आतिर रिज़वी जी ने चौधरी चरण सिंह पार्क पर चौधरी चरण सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एडवोकेट मतलूब तथा महानगर अध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना जी ने सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे जिला अध्यक्ष एडवोकेट मो मतलूब, महानगर अध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना, मीरा चौधरी, गीता सिन्हा, लाखन सिंह चौधरी, कमलजीत सिंह, वीरेंद्र गंगवार, शाकिर मंसूरी, जितेंद्र,सहादत हुसैन, मुस्तफा, ओमपाल कश्यप, अय्यूब अंसारी, महेश पाल, अबरार अली, मोहम्मद मियां, सैकड़ों कार्य कर्ता उपस्थित रहे




