गोड्डा

केंद्रीय गृह मंत्रालय के विरुद्ध होमगार्ड में गुस्सा

दिल्ली जाने की हो रही तैयारी : मनोज कुशवाहा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक मनोज कुमार कुशवाहा ने ताजा जानकारी दी है। उन्होंने पूरे प्रदेश के होमगार्ड के प्रति चिंता जाहिर करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के विरुद्ध होमगार्ड में काफी गुस्सा है। देश के सभी राज्यों के होमगार्ड को रोटेशन पर ड्यूटी दिए जाने की परंपरा को लेकर अब होमगार्ड पूरी तरह से आंदोलन के मूड में है। इसको लेकर होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित कई होमगार्ड का जत्था दिल्ली जाने के मूड में है। श्री कुशवाहा ने पूरे प्रदेश के होमगार्ड के स्थिति पर अपनी बातों को रखते हुए कहा कि एक तरफ नियमित तौर पर होमगार्ड को ड्यूटी नहीं दी जाती है, उस पर रोशन के आधार पर ड्यूटी दिया जाना कहां से जायज है। इस महंगाई के जमाने में रोटेशन के आधार पर ड्यूटी करने वाले होमगार्ड की स्थिति काफी चिंता जनक है। घर परिवार बच्चों के भरण पोषण तक पर आफत है। इसके बावजूद बरसों से चले आ रहे हैं रोटेशन की प्रक्रिया को समाप्त कर नियमित ड्यूटी नहीं दिया जा रहा है। लेकिन अब इस मामले को लेकर पूरे देश के होमगार्ड जवान एवं संगठन एक प्लेटफार्म पर आ गया है। दिल्ली जाकर होमगार्ड का जत्था इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय का दरवाजा खटखटाने का काम करेगा। सरकार को हर हाल में होमगार्ड के जवानों को नियमित ड्यूटी दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति तय की जा रही है। श्री कुशवाहा ने बताया कि केंद्रीय मंत्रालय से पूर्व लोक भवन रांची में झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले इसी मामले को लेकर होमगार्ड जवानों द्वारा धरना प्रदर्शन कर सरकार को जागते हुए होमगार्ड डीजी को ज्ञापन सौंपने का काम करेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button