पाकुड़

बड़कीयारी में ग्लोबल विजडम इंग्लिश पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से आयोजित, मुख्य अतिथि उपासना मरांडी सहित कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

The annual function of Global Wisdom English Public School in Barkiyari was held with great pomp and show. Chief guest Upasana Marandi and several other dignitaries were present.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के महेशपुर प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम बड़कीयारी स्थित ग्लोबल विजडम इंग्लिश पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक उत्सव (एनुअल डे) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी उपस्थित रहीं। उनके साथ प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम तथा थाना प्रभारी रवि शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, लघु नाटक एवं अन्य आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं अतिथियों को भाव-विभोर कर दिया। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास ने सभी का दिल जीत लिया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि उपासना मरांडी ने कहा कि शिक्षा समाज को नई दिशा देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा विद्यालय प्रबंधन की सराहना की। प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। इस अवसर पर प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, मैइनुद्दीन अंसारी, टाइगर शेख, निरोज मड़ैया, जोएल शेख, तारिक अनवर, फुल्टन शेख सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता, शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button