मथुरा

गोवर्धन में मंडप से भाग गया दूल्हा

बरातियों के उड़ गए होश; टल गई सगी बहनों की शादी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव में एक ही मंडप में दो सगी बहनों की शादी हो रही थी। इसी दौरान बड़ा दूल्हा भाग गया। जानकारी होने पर दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया। खुशियों वाले घर में अचानक सन्नाटा पसर गया। हालांकि मामले को लेकर दोनों पक्षों में पंचायत हुई, जिसमें लड़का पक्ष 13.50 लाख रुपये और सामान लौटाने पर राजी हो गया। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव निवासी दो युवतियों की शादी 10 फरवरी को राजस्थान के डीग जिले के गांव निवासी दो सगे भाइयों से तय थी। परिवार ने पूरी तैयारी की। बरात लड़की पक्ष के घर पहुंची। बताया गया कि रात में बड़ा दूल्हा लघुशंका जाने की बात कहकर बाहर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। तलाश के बाद उसके भाग जाने की बात सामने आई। बड़ी बेटी की शादी रुकने से छोटी बहन की शादी भी नहीं हो सकी। सूचना पर गोवर्धन पुलिस मौके पर पहुंची। लड़का पक्ष के छह सात लोगों से पूछताछ की। उधर घटना के बाद दोनों पक्षों के लोगों की पंचायत हुई। पंचायत में लड़का पक्ष ने शादी में दिया गया पूरा सामान लौटाने और लड़की पक्ष को 13.50 लाख रुपये देने पर सहमति जताई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button