ललितपुर
स्वच्छता, स्वस्थ और समृद्ध जीवन का आधार है : शास्त्री
नेमवि में राष्ट्रीय सेवा योजना का एकदिवसीय सामान्य शिविर संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना की पांचों इकाइयों का संयुक्त एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया, जिसमें सबसे पहले स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया एवं स्वच्छता की शपथ ली। प्राचार्य प्रो.ओम प्रकाश शास्त्री ने कहा कि स्वच्छता, स्वस्थ और समृद्ध जीवन का आधार है, जो शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति व स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करती है। यह एक अच्छी आदत है जो हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाती है और बीमारियों को दूर रखती है। व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों को साफ रखना भी एक नागरिक के रूप में हमारा कर्तव्य है, जिसे महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता से भी अधिक महत्वपूर्ण बताया था। राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी डा.ओ.पी.चौधरी ने कहा कि साफ-सफाई न रखने से कीटाणु पनपते हैं, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलती हैं। नियमित सफाई से हम स्वस्थ व सक्रिय रह सकते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा.सुधाकर उपाध्याय ने कहा कि स्वच्छता को अपना कर हम एक स्वस्थ समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। हमें स्वयं को स्वच्छ रखने के साथ-साथ अपने आस-पास के वातावरण को भी स्वच्छ रखने का संकल्प लेना चाहिए, क्योंकि स्वच्छता ही सेवा है। कार्यक्रम अधिकारी मनीष वर्मा ने कहा कि स्वच्छता सभी की आदत में शामिल होना चाहिए जिससे सभी स्वयंसेवक स्वस्थ और मजबूत रहे। कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना अनीता ने कहा कि स्वछता सिर्फ एक दिन का कार्य नहीं है बल्कि एक दिनचर्या है जैसे अपने जीवन में सभी को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डा.वर्षा साहू ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा प्रतिवर्ष मनाया जाता है, जिसमें सभी स्वयं सेवकों को अनिवार्य रूप से जोड़ा जाता है। इस दौरान आकाश राजपूत, राघवेंद्र राजा, हिम्मत, नितेश, सचिन, श्रद्धा निरंजन, विशाखा नामदेव, बुशरा बानो, मानसी पाटकर, अमित, लक्ष्मी चौबे, नंदिनी, विष्णु, शालिनी, सविता, आकांक्षा, मनोज, आशिफा, मजहर अली, दीक्षा कुशवाहा, शालिनी, रूपा, दीपिका, कीर्ति नामदेव, सृष्टि लक्षकार, के अलावा राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी स्वयं सेवक उपस्थित रहे। संचालन डा.सुधाकर उपाध्याय ने व आभार मनीष वर्मा ने जताया।



