गोड्डा

चुनाव चेकिंग के दौरान 65 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त, बाइक छोड़कर फरार हुआ तस्कर

बिना नंबर प्लेट की ग्लेमर मोटरसाइकिल से हो रही थी शराब की ढुलाई, गोड्डा नगर थाना में मामला दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान गोड्डा नगर थाना क्षेत्र में एफएसटी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 65 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की है। हालांकि बाइक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 फरवरी 2026 की रात करीब 9 बजे प्रखंड गोड्डा के कनीय अभियंता प्रमोद कुमार, जो एफएसटी टीम में दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त थे, टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी दौरान रामनगर मिशन चौक से आगे लाइफ केयर हॉस्पिटल के पास वाहन जांच की जा रही थी। तभी मिशन चौक की ओर से रामनगर की तरफ आ रही एक काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली ग्लेमर मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख चालक बाइक सड़क पर छोड़कर भागने लगा। टीम द्वारा पीछा किया गया, लेकिन वह अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। जांच के दौरान बाइक (चेचिस नंबर MBLJAW103KGG29963) पर रस्सी से बंधा एक प्लास्टिक का बोरा मिला। बोरा खोलने पर उसमें 375 एमएल की CARIBBEAN SWAG Classic Grain Whisky की कुल 65 बोतलें बरामद हुईं।सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद मोटरसाइकिल और शराब को विधिवत जब्त कर लिया गया। इस संबंध में गोड्डा नगर थाना कांड संख्या 26/2026, दिनांक 12.02.2026 के तहत धारा 274/275 बीएनएस एवं 47(ए) झारखंड उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 जप्त सामान:
बिना नंबर प्लेट की काली ग्लेमर मोटरसाइकिल (चेचिस नंबर: MBLJAW103KGG29963)
375 एमएल की 65 बोतल अंग्रेजी शराब (CARIBBEAN SWAG Classic Grain Whisky)
छापामारी दल में शामिल:
प्रमोद कुमार, कनीय अभियंता, प्रखंड गोड्डा (दंडाधिकारी, FST टीम) एफएसटी टीम में प्रतिनियुक्त अन्य कर्मी पुलिस फरार आरोपी की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button