बरेली
शिवपुरी में फूटेश्वर महादेव मंदिर में मूर्तियों की हुई प्राण प्रतिष्ठा
इस मौके पर भंडारे का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : तहसील मीरगंज नगर के मोहल्ला शिवपुरी में प्राचीन फूटेश्वर महादेव मंदिर का गत दिनों जीर्णोंद्धार हुआ है। गुरुवार को मंदिर में शिव परिवार, राधाकृष्ण, रामदरवार, हनुमान एवं मां दुर्गा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूर्वक हुई और भंडारा भी आयोजित किया गया। सुबह मूर्तियों की बैंड बाजों के साथ मोहल्ले में शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में राजीव गिरि, राजवीर पुरी, हर्षपुरी गोस्वामी, दिव्यांशु पुरी, राजेश गिरि, हिमांशुपुरी, मुनीश पाराशरी, मिथुन गिरि, दीपू गिरि, रोहित गिरि, उर्मिला गोस्वामी, पूनम शर्मा, सरला शर्मा, मुन्नी देवी, विनोद रोहिला, हरिओम गुप्ता, रामवीर पुरी आदि शामिल हुए।



