उत्तरकाशी

सात दिवसी उत्तरकाशी स्थापना दिवस मेले की तैयारियां शुरू 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : रेणुका मंदिर में लगने वाले जनपद स्थापना दिवस मेले मां रेणुका मंदिर में आयोजित किया जाता है जिसको लेकर को लेकर ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार की अध्यक्षता में विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ब्लॉक सभागार डुंडा में आयोजित हुई। बैठक में सभी ने अपने सुझाव रखे।ब्लॉक प्रमुख राजदीप सिंह परमार ने कहा कि यह मेला जनपद स्थापना दिवस का प्रतीक है और इसमें सभी को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। सात दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में जनपद के छोटे-बड़े कलाकारों और स्कूलों के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाएगा। विगत वर्षों की तरह इस बार भी 15-16 देव डोली को आमंत्रित किया जाएगा।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मेले से लोगों को सीखने का संदेश मिले। आधार अपडेट, स्थायी निवास, जाति और परिवार रजिस्टर की नकल जैसी सुविधाएं सुगमता से उपलब्ध कराई जाएंगी। देहरादून के नामी अस्पताल और ग्राफिक एरिया से 7 दिनों तक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।ब्लॉक प्रमुख ने सभी जनपदवासियों से सहभागिता का आह्वान करते हुए जन्मस्थान के सभी प्रतिनिधियों को आमंत्रित करने का सुझाव दिया। बता दें, उत्तरकाशी जनपद 24 फरवरी 1960 को टिहरी जनपद से अलग हुआ था।इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान, पूर्व राष्ट्रीय एवं जिला स्तर पर विभिन्न पदों पर रहीं स्वराज विद्वान, जिला पंचायत सदस्य भारत सिंह बिष्ट, खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद जोशी सहित कई सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button