बरेली

संत गाडगे जयंती समारोह 23 फरवरी को, जिले भर से जुटेंगे संत

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। सर्वजन आम पार्टी की ओर से 23 फरवरी को आई.एम.ए. हॉल, बरेली में संत गाडगे की जयंती का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सर्वजन आम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश भास्कर ने शनिवार को रोटरी भवन में एक प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया 23 फरवरी को बरेली में होने वाले संत गाडगे जी महाराज के जयंती समारोह जिले भर के सर्व समाज के लोगों से इसमें बड़ी संख्या में शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्यक्रम बरेली के आई. एम.ए. हॉल में आयोजित किया जा रहा है और इसमें पूरे जिले से सर्व समाज, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, युवा और संत गाडगे महाराज के अनुयायी भाग लेंगे।
जयप्रकाश भास्कर ने प्रेस वार्ता में कहा कि संत गाडगे जी महाराज केवल एक संत नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना के महान प्रतीक थे।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने आयोजन की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया  स्वयंसेवकों की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जो आगंतुकों का मार्गदर्शन करेंगी और व्यवस्था संभालेंगी।
अंत में जयप्रकाश भास्कर ने मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि मीडिया इस कार्यक्रम की जानकारी जनता तक पहुंचाकर सामाजिक जागरूकता के इस अभियान में सहयोग करेगा।
प्रेस वार्ता में सर्वजन आम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश भास्कर, बरेली जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button