पाकुड़

पाकुड़िया थाना में होली को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

Peace committee meeting held at Pakuria police station regarding Holi, appeal to celebrate the festival in a harmonious atmosphere

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़/पाकुरिया। पाकुड़िया थाना परिसर में शनिवार शाम 4 बजे थाना प्रभारी श्री मनोज कुमार महतो की अध्यक्षता में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 04 मार्च को होने वाले होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ संपन्न कराना था। बैठक में थाना प्रभारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम और सद्भाव का पर्व है। इसे हर्षोल्लास के साथ मनाएं, परंतु किसी भी प्रकार का ऐसा कृत्य न करें जिससे किसी भी व्यक्ति या समुदाय की भावना आहत हो। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि होली के दिन लाउडस्पीकर एवं डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा तथा कानून-व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस माह पवित्र रमजान चल रहा है, ऐसे में सभी समुदायों का दायित्व है कि आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखें, ताकि क्षेत्र में सामाजिक एकता की मिसाल कायम हो सके। बैठक में एसआई नागेंदर, सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम, शिवशंकर भगत, हृदयानंद भगत, शंभु भगत, पत्रकारगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने मिलकर होली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button