कानपुरधर्म

श्रीमद् भागवत कथा में भगवान के 24 अवतारों का दिव्य वर्णन हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : बिठूर मातृछाया गुरुकुलम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के पावन प्रसंग में भगवान के 24 अवतारों की महिमा का भावपूर्ण एवं विस्तृत वर्णन किया गया। कथा व्यास पंडित रवि शंकर (किंकर जी) महाराज ने अपने ओजस्वी वचनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक रस में सराबोर कर दिया।
कथा के दौरान उन्होंने भगवान के विभिन्न अवतारों के माध्यम से धर्म की स्थापना,अधर्म के विनाश तथा मानव जीवन में सदाचार,करुणा और भक्ति के महत्व को सरल एवं प्रभावशाली शब्दों में समझाया। उपस्थित श्रद्धालु कथा श्रवण कर भाव-विभोर हो उठे। इस अवसर पर चेयरमैन रोहित मिश्रा,रॉयल ग्रुप एवं कथा आयोजक,अपने समस्त परिवार सहित श्रद्धापूर्वक उपस्थित रहे। उन्होंने कथा के सफल आयोजन हेतु सभी भक्तों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने इस आध्यात्मिक आयोजन को अत्यंत प्रेरणादायी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button