हजारीबाग

बाईक चोर गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

1 चोर के साथ 23 अलग-अलग बाइक बरामद।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग जिले में विगतमा मोटरसाईकिल चोरी की घटना पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक हजारीीबग के द्वारा सभी थाना/प प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया था। मोटरसाकिल चोरी की घटनाओं का उदभेदन हेतु अमित कुमार अपर पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया। इस कम में पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापोकला में मोटरसाइकिल चोरी गिरोह के सदस्य द्वारा बड़े पैमाने पर चोरी के मोटरसाइकिल की खरीद बिक्री करने के लिए आ रहे है। गठित छापेमारी दल ने कार्रवाई करते हुए। बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापोकला एवं आसपास के क्षेत्रों में एंटी क्राइम चेकिंग किया गया। चेकिंग के दौरान एक सर्दिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल के साथ पकडा गया। पकड़ाये व्यक्ति से पूछ-ताछ करने पर उसने अपना नाम सतीश प्रजापति उम्र (30) वर्ष, पिता बुधन प्रजापति ग्राम-नापोकला, थाना बड़कागांव जिला हजारीबाग का  रहने वाले बताया। और उसने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों से मास्टर चाभी के माध्यम से मोटरसाइकिल चोरी करते है। उसके निशानदेही पर उसके घर एवं घर के पीछे से कुल 23 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद को बरामद किया गया है। वंही गिरफ्तारी से पूछ-ताछ के कम में उसने सहयोगियों का नाम बताया है।, जिनकी गिरफ्तारी के लिए हजारीबाग एसआईटी टीम के द्वारा लगातार छापामारी अभियान चलाई जा रही है। गिरप्तारी के पास से 14 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल 3 पैशन प्रो मोटरसाइकिल 2 अपाची मोटरसाइकिल 2 पल्सर मोटरसाइकिल 2 ग्लैमर मोटरसाइकिल 1 इन्फिनिक्स मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है। इस छापामारी अभियान में मुख्य रूप से अमित कमार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), हजारीबाग। पवन कुमार,अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव, हजारीबाग पु०नि० ललित कुमार, पुलिस निरीक्षक बड़कागांव अंचल।पु०अ०नि० कृष्ण कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी, बड़कागांव। पु०अ०नि० सागेन मुर्मू प्रभारी, डाडीकला ओ पी बकागांव। स०अ०नि० बसंत भगत,बड़कागांव थाना। बड़कागांव थाना सशस्त्र बल शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button