बरेली

स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी से उपभोक्ता परेशान

किसी का बिल हजम, कुछ की बढ़ा दी रकम

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। विद्युत निगम की ओर से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द साबित हो रहे हैं। स्मार्ट मीटर किसी का बिल हजम कर जा रहा है तो कुछ उपभोक्ताओं का बिल बहुत ज्यादा आ रहा है। समस्या को लेकर उपभोक्ता विद्युत निगम का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे हैं। रोजाना रामपुर गार्डन में उपभोक्ताओं की कतार लग रही है। किसी का बेहद कम बिल आ रहा है तो कुछ लोगों को भुगतान करने के बावजूद बकाये से छुटकारा नहीं मिल रहा है। शाहदाना में नेता का ढाई महीने में महज 19 रुपये बिजली का बिल आया है। उनकी पत्नी सुबह ही विद्युत निगम में समस्या का समाधान कराने पहुंची। विद्युत निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि दिसंबर में बिल जमा किया था, लेकिन जनवरी के बिल में बकाया जोड़कर आ गया है। इसको सुधरवाने के लिए वह चक्कर काट रहे हैं।
प्रेमनगर निवासी जवाहर लाल ने बताया कि पोस्ट पेड स्मार्ट मीटर लगा है। 6,500 रुपये का बिल आ गया है, जिसको समायोजित नहीं किया गया है। सीबीगंज निवासी बाबू राम मौर्य ने बताया कि उनके घर पर स्मार्ट मीटर लगने के दो घंटे बाद ही खराब हो गया। इस वजह से आठ दिनों से घर में बिजली नहीं है।
वाणिज्यिक अनुभाग प्रथम के अधिशासी अभियंता ने बताया कि जिन लोगों का बिल ज्यादा आता है या मीटर में गड़बड़ी होती है, उसको चेक किया जाता है। ऐसे लोगों की लिस्ट बनाकर लखनऊ आईटी टीम को भेजी जाती है। इसमें थोड़ा समय लगता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button