नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के मोहल्ला मौलानान निवासी महिला ने अपने देवर पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।गुरुवार को मोहल्ला मौलानान निवासी महिला शमीमा ने थाने पहुंचकर दी गई तहरीर में बताया कि उसने अपने दो देवरों के प्लॉट पर कुछ समय पूर्व लोन लिया था। महिला के अनुसार लोन संबंधी कागजात विधिवत तैयार कराए गए थे और स्टांप भी लगाए गए थे। पीड़िता का कहना है कि वह लोन की पूरी रकम अदा कर चुकी है, इसके बावजूद उसका देवर रकम को लेकर दबाव बना रहा है।महिला का आरोप है कि गुरुवार को उसका एक देवर उसके घर पहुंचा और आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसे चोटें आईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से चला गया।पीड़िता ने आरोपी देवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने महिला को जांच करने के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। दूसरी और सलेमपुर मार्ग निवासी उमर ने बताया कि पीड़ित क्षेत्र के भारसी ईंट भट्टे पर मजदूरी का कार्य करता है जब उसने मजदूरी के रुपए मांगे तो आप है भट्ठा मालिक ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


